{"_id":"57435a234f1c1bae70690e44","slug":"theft-in-lecturer-house-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों पर नहीं लग रही लगाम, प्रवक्ता के घर से ले उड़े लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों पर नहीं लग रही लगाम, प्रवक्ता के घर से ले उड़े लाखों
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 May 2016 12:59 AM IST
सार
- प्रवक्ता की पत्नी पौड़ी में ग्राम विकास अधिकारी
- शुक्रवार को मकान बंद कर रिश्तेदारी में गए थे प्रवक्ता
- रविवार को घटना का खुलासा, सोमवार को मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और चोरों के बीच शह और मात का खेल जारी है। पुलिस ने दो दिन पहले कई घटनाओं का खुलासा कर पीठ थपथपाई तो चोरों ने शुक्रवार रात बंजारावाला में एक प्रवक्ता के घर से कई लाख की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला की गोकु लधाम कॉलोनी निवासी मुकेश खंडूडी एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं, जबकि उनकी पत्नी पूजा पौड़ी में ग्राम विकास अधिकारी हैं। इस कारण खंडूडी यहां अकेले रहते हैं।
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर गए थे प्रवक्ता
शुक्रवार को वे मकान पर ताला लगाकर एक रिश्तेदार से मिलने बाहर गए थे। रविवार को वापस आए तो ताले टूटे होने के साथ कमरों और मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि चोर घर से दस हजार रुपये की नकदी, सोने की दो चेन, मंगल सूत्र, सात अंगूठी, चांदी के तीन छतर, चांदी के सिक्के आदि सामान ले गए। पुलिस ने सोमवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।