फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in doctor house in dehradun.

डॉक्टर के घर से चोरी कर ले गए हजारों का माल

Sat, 23 Apr 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
theft in doctor house in dehradun.
चोरी

रायपुर क्षेत्र में एक डॉक्टर के घर से नकदी और जेवरात समेत हजारों का माल चोरी हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करने वाले नौकर को हिरासत में लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार निवासी डॉ. संयम कुमार परिवार के साथ शादी में बाहर गए थे। जाते समय डॉ. संयम क्लीनिक पर काम करने वाले नौकर के भरोसे घर छोड़ गए थे। शुक्रवार सुबह डॉक्टर वापस आए तो घर का बिखरा सामान देखकर उनके हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन


पड़ताल में पता चला कि छह हजार रुपये की नकदी, मंगल सूत्र, अंगूठी आदि सामान चोरी हो गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उसके एक साथी की तलाश है, जो फरार है। हालांकि फोन पर उसने जल्द वापस आने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed