फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in bank manager house

मैनेजर के घर में घुसकर चोरों ने लाखों उड़ाए

Tue, 08 Jul 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Jul 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
theft in bank manager house

उत्तराखंड के रुड़की की आदर्शनगर कालोनी में टेंट व्यवसायी पवन मित्तल के यहां किराए पर रह रहे बैंक प्रबंधक खेमराज सिंह के कमरे का ताला तोड़कर चोर जेवर और नगदी चुरा ले गए।

विज्ञापन


घटना के वक्त कमरे में कोई नहीं था। सुबह मकान मालिक ने खिड़की की ग्रिल टूटी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झबरेड़ा में तैनात खेमराज सिंह इन दिनों प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। उनकी पत्नी शालिनी सहारनपुर में अपने मायके गई हुई थीं।

विज्ञापन

सोना ले उड़े, चांदी को छुआ तक नहीं

theft in bank manager house

सोमवार रात किसी समय प्रथम तल पर स्थित उनके कमरे में ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर और 25 हजार रुपये चुरा लिए।

सुबह मकान मालिक पवन मित्तल और उनकी पत्नी छत पर गए तो ग्रिल टूटी देखकर घटना का पता चला। उनकी सूचना पर सीओ ललित मोहन उप्रेती और कोतवाल योगेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सहारनपुर से लौटी शालिनी ने बताया कि चोर नगदी के अलावा सोने की चार चेन, दो अंगूठी, एक लॉकेट, दो कुंडल आदि जेवर ले गए। पास में चांदी के जेवर भी रखे थे, लेकिन उन्हें चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया।

दो दिन भी नहीं मिली पुलिस को राहत

theft in bank manager house

पिछले सप्ताह आईआईटी परिसर में हुई चोरी का खुलासा हुए दो दिन भी नहीं हुए कि फिर घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली।

एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने कोतवाली पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने की हिदायत दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शालिनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed