{"_id":"571106274f1c1b560a4a6ae5","slug":"theft-bike-sold-by-fake-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिपाही बनकर बेच दी चोरी की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सिपाही बनकर बेच दी चोरी की बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को प्रेमनगर थाने का सिपाही बताकर एक जालसाज ने चोरी की बाइक बेच दी। पुलिस की वर्दी पहनने के कारण खरीददार को उस पर जरा सा भी शक नहीं हुआ। बाकायदा थाने का नीलामी नोटिस तैयार करने का फर्जीवाड़ा भी किया। सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रेमनगर थाने को भेज दी है। पहले इस फर्जीवाड़े में पुलिस एक शख्स को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
जनवरी माह में रविंद्र नाम का एक युवक पुलिस की वर्दी में ठगी के शिकार बिजनौर जिले के मंडौरी गांव निवासी मोहम्मद सुलेमान को मिला। खुद को प्रेमनगर थाने का सिपाही बताते हुए नीलामी की बाइक बेचने का झांसा दिया।
विज्ञापन
जाली कागजात भी बनवाए
बकायदा उसके जाली कागजात भी तैयार करा लिए। आरोपी ने 28 हजार रुपये लेकर सुलेमान को मोटर साइकिल बेच दी। बाद में इस फर्जीवाड़े का पता लगा तो सुलेमान ने सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल प्रेमनगर का होने के कारण उसकी विवेचना स्थानांतरित कर दी। एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट ने बताया कि फर्जी सिपाही बनकर बाइक बेचने का यह खेल पहले भी हुआ है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।