उत्तराखंड में आतंकियों के घुसने की सूचना से हड़कंप, चला सर्च अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से हफ्ते भर पहले हरिद्वार जिले में संदिग्ध आतंकी छिपे होने की सूचना से देहरादून से लेकर दिल्ली तक हडक़ंप मच गया। राजधानी से एसटीएफ की टीम हरिद्वार की तरफ दौड़ पड़ी।
पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध आतंकियों की तलाश में कलियर क्षेत्र में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर संदिग्ध आतंकियों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस की चौकसी जारी है। जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
कुंभ अद्र्धकुंभ के अलावा राष्ट्रीय पर्वों पर उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों आदि पर आतंकी हमले की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। अद्र्धकुंभ की शुरूआत में ही रुड़की देहात से चार संदिग्ध आतंकियों को भी एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया था।
कलियर क्षेत्र के एक गांव में छिपे होने के इनपुट
इसके बाद से खुफिया तंत्र ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। खासकर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार की शाम को खुफिया विभाग को कलियर क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध आतंकी छिपे होने की सूचना मिली।
आला अधिकारियों को खुफिया एजेंसियों का इनपुट मिलते ही एसटीएफ और लोकल पुलिस एक्टिव हो गई। टीमों ने कलियर क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर संदिग्ध आतंकियों की तलाश की।
देर रात तक संदिग्धों की तलाश जारी थी। आईजी संजय गुंज्याल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कलियर क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उनकी तलाश जारी है।