फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Displaced Colony in haridwar

चार लाख के जेवर और नगदी लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Mar 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार Updated Sat, 25 Mar 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
Tehri Displaced Colony in haridwar
- फोटो : demo

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ढाई लाख के जेवरात और सवा लाख की नगदी उड़ा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिडकुल की राजा बिस्कुट फैक्ट्री में कार्यरत निमित कुमार त्यागी पुत्र सुभाष त्यागी की रात्रि ड्यूटी थी और परिवार मोदीनगर गया हुआ है। सुबह करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचा तब अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गया। 
विज्ञापन


देखा कि ताले और कुंडी टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से जेवरात और करीब सवा लाख की रकम गायब थी। घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि छत के दरवाजे को किसी भारी भरकम वस्तु से तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया है और फिर दरवाजे पर लगा जब एक ताला कट नहीं पाया तब उस कुंडी को ही निकाल दिया गया। एसएसआई ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। बताया कि सवा लाख की रकम की कमेटी की थी।       


नहीं है सीसीटीवी कैमरे      
टिहरी विस्थापित कालोनी की गली संख्या के-12 में घटना घटी है। उस पूरी गली में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। वरना, कोई न कोई सुराग पुलिस के हाथ लग जाता। पुलिस मान रही है कि हो न हो कोई स्थानीय गैंग ही चोरी की वारदात में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed