{"_id":"95f6ec5badcd1f180356866dd2716929","slug":"teenager-police-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़खानी, चार नशेड़ी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़खानी, चार नशेड़ी दबोचे
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 24 Nov 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालिक नगर में शनिवार देर रात किशोरी से छेड़खानी कर रहे चार नशेड़ियों को लोगों ने घेरकर दबोच लिया। बाद में चारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार को शिवालिक नगर निवासी एक किशोरी का जन्मदिन था। रात करीब दस बजे किशोरी अपनी सहेलियों को छोड़ने के लिए घर के समीप गई थी।
विज्ञापन
अश्लील फब्तियां की
इसी दौरान करीब छह युवकों ने उसपर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को तुरंत इस बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से चार युवकों को घेरकर दबोच लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची रानीपुर पुलिस युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में युवकों के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए युवकों रवि शर्र्मा, हिमांशु, जितेन्द्र और अमित चौधरी हैं। चारों बिजनौर के गांव मुर्सीपुर मंडावली के रहने वाले हैं। सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत युवक यहां गांव रावली महदूद में किराए पर रहते हैं। युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन