फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teen talaq husband give divorce to wife

तीन बार तलाक बोलकर पति ने पत्नी को घर से निकाला

Thu, 29 Jun 2017 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jun 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
teen talaq husband give divorce to wife
teen talaq

एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन बाद तलाक बोला और घर से निकाल दिया। पुलिस ने अब उसे जेल भेज दिया है। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, देहरादून जनपद के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आरोपी ने महिला से 10 साल पहले निकाह किया था। जिसके बाद उनके तीन बच्चे हुए। महिल का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू किया। 

पति आए दिन उससे बिना किसी बात के मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध करना चाहा तो तलाक देने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक, बच्चों की फिक्र सोचकर वह चुप हो जाती थी।

विज्ञापन

लेकिन, एक रोज तो हद ही हो गई

teen talaq husband give divorce to wife

महिला ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पति ने सिर्फ उससे मारपीट ही नहीं ‌की। तीन बार तलाक बोलकर घर से भी निकाल दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के बीच बातचीत कराकर घर भेज दिया।

लेकिन, 27 जून की रात को एक बार‌ फिर महिला थाने पहुंची और बोली कि उसके पति ने उसे एक बार फिर घर से निकाल दिया है। थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed