{"_id":"5932862d4f1c1b1e10bdc376","slug":"teen-talak-matter-happen-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात पर पति बोला, तलाक तलाक तलाक, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी बात पर पति बोला, तलाक तलाक तलाक, पढ़ें क्या है पूरा मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 03 Jun 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति द्वारा तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिये जाने के मामले में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने पति सहित चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
भगवानपुर थाना पुलिस ने बताया कि तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज किए गए मुकदमें में जाहिदपुर थाना देवबंद निवासी जब्बार ने बताया है कि उसने अपनी बेटी खालिदा की शादी तीन साल पहले किशनपुर गांव निवासी हुसैन अहमद के साथ की थी।
विज्ञापन
28 मई को रात के समय किसी बात पर पति-पत्नी के की बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन बार तलाक-तलाक कहकर उसकी बेटी को तलाक दे दिया।
जब्बार का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पतेि हुसैन अहमद, ससुर हमीद, सास साजिदा एवं मुकर्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन