{"_id":"ca5d57d151709fdb8fd2507d3812dab6","slug":"tea-workers-haridawr-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीली गोली खिलाकर श्रमिक को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय में नशीली गोली खिलाकर श्रमिक को लूटा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में नौकरी कर लौटे एक श्रमिक को अलकनंदा होटल के पास चाय में नशीली गोली मिलाकर उसके साढ़े चार हजार रुपये, मोबाइल व सामान का बैग लूट लिए। सुबह को श्रमिक को होश आने पर लूट जाने का एहसास हुआ। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
होटल में पी थी चाय
नगर कोतवाली क्षेत्र में अलकनंदा होटल के पास भीमताल नैनीताल निवासी देवेंद्र पुत्र उत्तम सिंह रुका हुआ था। देवेंद्र गुड़गांव से नौकरी करके घर जाते हुए यहां पर रुका था। देवेंद्र का कहना है कि शाम को वह होटल के पास एक दुकान पर उसने चाय पी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन
जेब से मोबाइल और कैश गायब
सुबह को जब उसे होश आया तो उसकी जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये, मोबाइल व सामान बैग गायब था। एक बच्चे मदन गोपाल निवासी मोतीचूर ने उसे बताया कि उसका सामान रवि नामक युवक ने निकाला है। उसके घर पर पहुंचे तो मोबाइल चार्जर पर लगा मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा उसने अन्य सामान नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रवि, करन, संजय व नंदकिशोर को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है।