अपनी परेशानी लेकर तांत्रिक के पास गई महिला, समस्या छोड़ वहशी करने लगा अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक समस्याओं को लेकर तांत्रिक के पास कई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक उसे कमरे में ले गया और वहां उसे अश्लील हरकतें करने लगा।
इस पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और महिला पर ही समझौते का दबाव डालने लगे। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को की तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर का है। जानकारी के मुताबिक यहां एक मंदिर में रहने वाला पुजारी तंत्र विद्या का जानकार बताया जाता है। भ्रांति है कि वह तमाम समस्याओं का झाड़ फूंक कर निवारण कर देता है।
ताबीज आदि देने के नाम पर कमरे में बुलाया और उससे छेड़छाड़ करने लगा
लोगों के बीच वह तांत्रिक बाबा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में बीती 13 नवंबर को एक महिला इस तांत्रिक के पास अपनी घरेलू समस्याओं को लेकर गई थी।
आरोप है कि तांत्रिक ने उसे कुछ ताबीज आदि देने के नाम पर कमरे में बुलाया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने बाहर आकर शोर मचाया तो वहां क्षेत्रीय लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने तांत्रिक को कुछ कहने के बजाय महिला पर दबाव डाला कि वह समझौता कर ले।
जादू टोने करने की बात कहकर महिला को भयभीत करने लगा
इस पर तांत्रिक भी बार-बार महिला को जादू टोने करने की बात कहकर भयभीत करने लगा। महिला ने मंदिर समिति के लोगों से भी शिकायत की मगर उसकी वहां भी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने पटेलनगर पुलिस को तहरीर दे दी।
प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर शुक्ला पंडित नाम के कथित पुजारी व तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है।
सहकर्मी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने सहकर्मी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसकी साल 2009 में साथ मे काम करने वाले विनोद नेगी से दोस्ती हुई थी। इस दौरान उसने शादी करने की बात कही और उससे शारीरिक संबंध बनाए।
वह बार शादी की तारीखें टालने लगा और उससे जबरन व ब्लैकमेल कर भी दुष्कर्म करने लगा। इस बीच उसने किसी और लड़की से सगाई कर ली। इस पर जब उसने शादी की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी विनोद नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।