विवाहिता की संदिग्ध मौत, शवयात्रा रोककर पोस्टमार्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर जमकर हंगामा हुआ। विवाहिता के ससुरालवाले बिना पुलिस को सूचित किए अंतिम संस्कार करने के लिए शव को ले जाने लगे।
इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने रास्ते में ही शवयात्रा रुकवाकर शव अपने कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर मृतका के पति और ससुर समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
ग्राम सिसौना निवासी टिंकू की शादी ग्राम दौड़बसी निवासी मानसी उर्फ मांगी के साथ हुई थी। बुधवार की रात मानसी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर ससुरालवाले बिना पुलिस को सूचना दिए उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाने लगे।
इसी बीच किसी ने भगवानपुर पुलिस को फोन कर दिया। जिस पर पहुंची पुलिस ने शमशानघाट से कुछ दूर पहले ही रास्ते में शवयात्रा को रुकवा लिया।
पुलिस ने कब्जे में लिया शव
इसी बीच किसी ने भगवानपुर पुलिस को फोन कर दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने शमशानघाट से कुछ दूर पहले ही रास्ते में शवयात्रा को रुकवा लिया।
पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से बयान ले रही थी तभी मायके वाले भी आ गए उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर मानसी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने उसकी हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष इसे फांसी लगाकर आत्महत्या करना बता रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
भगवानपुर की खबर में अपडेट
देर शाम मृतका के पिता पदम सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति टिंकू ससुर सुखपाल समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।