'आतंकी लिंक' में पूर्व मेजर जनरल का बेटा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को संदिग्ध गतिविधियों पर गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की धरपकड़ के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी ने दून में रहने वाले सेना से मेजर जनरल पद से रिटायर्ड उसके पिता से काफी देर तक पूछताछ की।
यही नहीं, आसपास के लोगों से उसकी गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई। हालांकि गोवा पुलिस अभी तक यहां नहीं पहुंची है। आईजी संजय गुंज्याल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने दून से बने पासपोर्ट की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
शहर के रेस कोर्स निवासी पूर्व सैन्य अफसर का बेटा समीर सरदाना गोवा की एक कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। मंगलवार को आतंक निरोधी दस्ते ने समीर को गोवा के वास्को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।
पास से मिले पांच पासपोर्ट, जा चुका है कई देश
समीर की गिरफ्तारी के बाद दून की खुफिया एजेंसी और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि समीर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं, इनमें मलेशिया, चीन आदि कई देशों की यात्रा का उल्लेख किया गया है।
समीर से मिले लैपटॉप की जांच चल रही है। इसी आधार पर दून पुलिस ने बुधवार सुबह समीर के घर जाकर परिजनों से बातचीत की।
हालांकि गोवा पुलिस ने दून पुलिस से अभी तक संपर्क नहीं किया है। दून पुलिस अपनी जानकारी के आधार पर ही जांच पड़ताल कर रही है।
दून से बना है पासपोर्ट, हो रही जांच
हालांकि उसके पिता और पूर्व सैन्य अफसर ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। वे केवल इतना बोले कि उनके बेटे को गलतफहमी के चलते पकड़ा गया है। उसे फंसाने की साजिश चल रही है। लिहाजा वह मामले की तह तक जाएंगे।