फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected terrorist arrested from goa.

'आतंकी लिंक' में पूर्व मेजर जनरल का बेटा गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
suspected terrorist arrested from  goa.

देहरादून निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को संदिग्ध गतिविधियों पर गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की धरपकड़ के बाद स्थानीय खुफिया एजेंसी ने दून में रहने वाले सेना से मेजर जनरल पद से रिटायर्ड उसके पिता से काफी देर तक पूछताछ की।

विज्ञापन


यही नहीं, आसपास के लोगों से उसकी गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई। हालांकि गोवा पुलिस अभी तक यहां नहीं पहुंची है। आईजी संजय गुंज्याल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने दून से बने पासपोर्ट की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के रेस कोर्स निवासी पूर्व सैन्य अफसर का बेटा समीर सरदाना गोवा की एक कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। मंगलवार को आतंक निरोधी दस्ते ने समीर को गोवा के वास्को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास से मिले पांच पासपोर्ट, जा चुका है कई देश

suspected terrorist arrested from  goa.

समीर की गिरफ्तारी के बाद दून की खुफिया एजेंसी और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि समीर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं, इनमें मलेशिया, चीन आदि कई देशों की यात्रा का उल्लेख किया गया है।

समीर से मिले लैपटॉप की जांच चल रही है। इसी आधार पर दून पुलिस ने बुधवार सुबह समीर के घर जाकर परिजनों से बातचीत की।

हालांकि गोवा पुलिस ने दून पुलिस से अभी तक संपर्क नहीं किया है। दून पुलिस अपनी जानकारी के आधार पर ही जांच पड़ताल कर रही है।

दून से बना है पासपोर्ट, हो रही जांच

suspected terrorist arrested from  goa.
समीर का पहला पासपोर्ट दून से बना है। इसकी जांच कराई जा रही है कि कहीं उसके वेरिफिकेशन में किसी तरह की चूक तो नहीं हुई है। दून के प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाला समीर दो साल पहले यहां से गोवा चला गया था।

हालांकि उसके पिता और पूर्व सैन्य अफसर ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। वे केवल इतना बोले कि उनके बेटे को गलतफहमी के चलते पकड़ा गया है। उसे फंसाने की साजिश चल रही है। लिहाजा वह मामले की तह तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed