फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspected Afghan citizen many secret open before international yoga day 2018

PM मोदी के दौरे से पहले उत्तराखंड में पकड़े गए अफगानी नागरिक के बारे में हुए कई खुलासे

Thu, 21 Jun 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 21 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suspected Afghan citizen many secret open before  international yoga day 2018
Suspected Afghan citizen

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम से पहले उत्तराखंड में पकड़े गए संदिग्ध अफगानी नागरिक के बारे में कई और राज सामने आए हैं। इन्हें जानकर पुलिस भी हैरानी में पड़ी है। पिरान कलियर में पकड़ा गया अफगानी नागरिक कतीलशफा बाबाओं के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


कलियर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर रोज हजारों जायरीन आते हैं।सबकी सूचना रख पाना बेहद मुश्किल है। इसी का फायदा कतीलशफा को मिला। बाबाओं और भीख मांगने वालों की तरह झोपड़ियों में इसने शरण ली थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक  बाबाओं के साथ रहने वाला कतीलशफा चरस का आदी था। अफगानिस्तान के जलालाबाद का निवासी कतीलशफा भारत आने से पहले कई देशों में रह चुका है। पिरान कलियर में यह पहली बार नहीं है, जब कोई विदेशी नागरिक पकड़ में आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suspected Afghan citizen many secret open before  international yoga day 2018
Suspected Afghan citizen

इससे पहले भी यहां दर्जन भर विदेशी नागरिकों को पुलिस पकड़ चुकी हे। विगत 30 जुलाई 2017 को पुलिस और खुफिया विभाग ने गफूर निवासी राजशाही जिला बांग्लादेश को पकड़ा था। गफूर यहां रहकर तांत्रिक क्रियाएं करता था और झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

इसे अलावा 27 जून 2017 को मोहम्मद इस्लाम पुत्र सिराज उम्र 48 वर्ष निवासी ढाका बांग्लादेश को गिरफ्तार किया गया था। 07 जनवरी 2017 को दीन मोहम्मद निवासी जलकरी बांग्लादेश तथा करीब पांच साल पूर्व बिना वीजा के यहां रह रहे बांग्लादेश के वैज्ञानिक को भी पकड़ा गया था।

इन सभी को विदेशी अधिनियम की धाराओं में जेल भेजा जा चुका है। कलियर में करीब 400 झोपड़ियां हैं। पुलिस समय-समय पर सत्यापन अभियान भी चलाती है,  लेकिन यहां हर रोज इस बात का खतरा बना रहता है कि न जाने कब किस भेष में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले ने शरण ले रखी हो।

कई शहरों में नाम बदल रहा है अफगानी

Suspected Afghan citizen many secret open before  international yoga day 2018
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कई शहरों में नाम बदल रहा है अफगानी
पुलिस के हाथ चढ़ा अफगानिस्तान का नागरिक कतीलशफा देश के कई शहरों में अवैध तरीके से रह चुका है।  स्पेशल ब्रांच प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि अफगानी नागरिक पहली बार कलियर आया है और करीब तीन माह से दरगाह क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा था। कई विदेशी भाषाएं भी इसे आती हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब, गोवा, अजमेर, महाराष्ट्र एवं भारत के कई अन्य राज्यों में नाम बदलकर रह चुका है।

भारतीय पत्नी छोड़कर चली गई इटली
साइप्रस में पंजाब (जालंधर) निवासी युवती से शादी कर कतीलशफा वर्ष 2010 में भारत पहुंचा था। भारत आने के कुछ माह बाद उसका वीजा समाप्त हो गया। उसने बढ़ोतरी के लिए आवेदन भी किया लेकिन वीजा का समय नहीं बढ़ पाया। पंजाब में 2013-14 में उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और वह उसकी दो वर्ष बेटी को लेकर इटली चली गई। भारत में आने से पहले कतीलशफा ईरान, बुल्गारिया, ग्रीस, साइप्रस, सहित कई अन्य देशों में भी रहा। कई देशों की भाषा भी जानता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed