फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide in sringar.

हनुमान चालीसा रखकर फंदे पर झूल गया!

Wed, 19 Nov 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
suicide in sringar.

पौड़ी के श्रीनगर मोटर मार्ग स्थित रावत गांव के समीप जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह श्रीनगर मोटर मार्ग में पौड़ी से छह किलोमीटर दूर रावत गांव के समीप के जंगल में सड़क से सौ मीटर दूर ग्रामीणों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ में लटका मिला।
विज्ञापन


इसकी सूचना राजस्व और रेगुलर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा।

आत्महत्या की आशंका
पौड़ी थाने के एसआई चंद्रमोहन ने बताया कि करीब 55 वर्ष के इस व्यक्ति ने काली पैंट, काली जैकेट और स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहनी हुई है। शव में चीटियां लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास ही हनुमान चालीसा की किताब बरामद हुई है। शव की स्थिति से लग रहा है इस व्यक्ति ने फांसी लगाई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed