{"_id":"22ce33ac06ee63d534f6bf5191523be7","slug":"suicide-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद कफन खरीदा फिर लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनपसंद कफन खरीदा फिर लगा ली फांसी
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह अक्सर घर वालों को आत्महत्या की धमकी देकर डराता रहता था, ऐसे में किसी को यकीन नहीं था कि वह सचमुच खुदकुशी कर लेगा।
विज्ञापन
बुधवार रात को उत्तराखंड के श्रीनगर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला युवक नरेंद्र पहले भी एक बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। इस बार तो वह अपने लिए कफन तक खरीद चुका था। मरने के पहले वह दुकान पर जाकर खुद के लिए कफन खरीद कर ले आया था।
पंखे से लटककर दे दी जान
बुधवार रात को नगर क्षेत्र से 22 किमी दूर जोगड़ी गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल ने घर के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। नरेंद्र ड्राइवर था और श्रीनगर से खिर्सू स्टाफ को ले जाता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जब देर तक वह स्टाफ को लेने नहीं गया तो उसे बुलाने के लिए उसके चाचा आनंद लाल घर गए तो पंखे पर लटकी नरेंद्र की लाश देखकर सन्न रह गए।
नरेंद्र के पिता श्याम लाल ने बताया उनकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब था। वे पत्नी को दिखाने के लिए बेस अस्पताल लाए थे। नरेंद्र की पत्नी भी मायके गई थी। बुधवार रात नरेंद्र घर पर अकेला ही था।
विज्ञापन
पहले भी की थी कोशिश
वह अक्सर घरवालों को आत्महत्या की धमकी देकर डराता रहता था। यही नहीं उसने एक माह पहले आत्महत्या की कोशिश भी की थी।
श्याम लाल ने बताया कि नरेंद्र अपने कफन का कपड़ा पहले ही घर ले आया था। श्रीकोट चौकी प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
कुछ माह पूर्व ही हुई थी बेटे की मौत
नरेंद्र की तीन साल की एक बेटी है। कुछ माह पहले ही उसके 11 माह के बेटे की मौत हुई थी। नरेंद्र के पिता श्याम लाल ने बताया कि नरेंद्र के बेटे की तबियत खराब हुई थी जिसका इलाज बेस अस्पताल में चल रहा था।