फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide in dehradun

प्रेम में असफल जान देने में सफल

Wed, 13 Nov 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Nov 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
suicide in dehradun

युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि परिवार वाले इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। नेहरू कालोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोरियर डिलीवरी में करता था काम
हरिपुर नवादा निवासी राजेंद्र (24) पुत्र बालम कूरियर डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार दोपहर पौने दो बजे माजरी माफी फाटक के समीप राजेंद्र ट्रैक पर लेट गया। देहरादून से जाने इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस से राजेंद्र का धड़ सिर से अलग हो गया। रेलकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


मौके से बाइक बरामद
जोगीवाला चौकी, नेहरू कालोनी थाना और जीआरपी से पुलिस घटनास्थल पहुंची। युवक का धड़ और सिर ट्रैक के दोनों तरफ पड़े मिले। ट्रैक के किनारे उसकी चाबी लगी मोटरसाइकिल खड़ी थी। मोटरसाइकिल में बैग और अन्य जरूरी कागज भी रखे थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी राजेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र को करीब पंद्रह दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र के पिता सर्वे ऑफ इंडिया में कर्मचारी हैं। राजेंद्र सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोज की तरह घर से निकले थे। भाइयों ने इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed