फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students caught in vortex while bathing in river

नदी में नहाते वक्त भंवर में फंसा छात्र लापता

Thu, 03 Oct 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
Students caught in vortex while bathing in river

स्कूल की फुटबाल टीम के साथ देहरादून में बीजापुर डैम के पास पिकनिक मनाने गया एक छात्र नदी में बह गया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन बारिश से पानी बढ़ने और अंधेरा होने के बाद रात आठ बजे अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार को गोताखोरों की मदद से तलाशी की जाएगी। उधर, शिक्षक आशंका जता रहे हैं कि छात्र जंगल में कहीं भटक गया होगा।

बीजापुर में पिकनिक का कार्यक्रम
गढ़ी कैंट स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल की फुटबाल टीम को चार अक्तूबर से अलीगढ़, यूपी में आयोजित सीबीएसई की फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने जाना है। इससे पहले गांधी जयंती पर शिक्षक राजीव रावत और कोच रमन कौशल के साथ टीम का बीजापुर में पिकनिक का कार्यक्रम बना। टीम के साथ 11वीं का छात्र हिमांशु (18) उर्फ सोनू पुत्र धर्मप्रकाश निवासी नया गांव गुच्चूपानी भी पहुंच गया। हिमांशु अलीगढ़ जाने वाली टीम में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


पढ़ें,नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक खाना खाने के बाद हिमांशु नहाने के लिए नदी में उतर गया। साथियों ने उसे बहुत बुलाया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। भंवर में फंसने से वह नदी में काफी आगे बह गया। छात्रों ने इसकी सूचना कोच और शिक्षक को दी। हिमांशु की मां सीमा को सूचना देने के बाद पुलिस को भी सूचित किया गया।

गढ़ी कैंट इंस्पेक्टर वीके जेठा और सर्किट हाउस चौकी प्रभारी रामसिंह गुसाईं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डैम को खोलकर और दूसरी तरफ पानी रोककर भी हिमांशु को ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम आठ बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया।


जल्द आने का वादा किया था
हिमांशु की मां सीमा गांव में दुकान चलाती है। सीमा का कहना है कि सुबह पौने दस बजे हिमांशु यह कहकर घर से निकला था कि टीचर ने बुलाया है, उन्हें पिकनिक पर जाना है।

पढ़ें,मसूरी मार्ग पर पुलिस को एक लाश मिली

हिमांशु को नानी की तबीयत पूछने ननिहाल जाना था। उसने मां से वादा किया था कि जल्दी घर लौट आएगा। सीमा का कहना था कि हिमांशु को तैरना आता है। उम्मीद जताई कि वह जरूर लौट आएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed