{"_id":"8992209bb6f3043d87d22ed4d33d2d8e","slug":"student-kidnap-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्र की तलाश में नजीबाबाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत छात्र की तलाश में नजीबाबाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीए के छात्र की तलाश में दून पुलिस नजीबाबाद और कोटद्वार में दबिश दे रही है। एसओजी ने भी कुछ संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन
पांच लाख की मांगी फिरौती
क्लेमनटाउन क्षेत्र स्थित एक इंस्टीट्यूट के छात्र शुभम देवरानी (19) पुत्र स्वर्गीय मनोज निवासी देवी रोड, कोटद्वार 21 तारीख की शाम से गायब है।
शुभम के नंबर से ही दोस्तों के मोबाइल पर पांच लाख की फिरौती की मांग की गई थी। 22 तारीख के बाद मोबाइल पर कोई संपर्क नहीं हो पाया।
दून पुलिस पहुंची कोटद्वार
मंगलवार को दून पुलिस की एक टीम कोटद्वार भी पहुंची और परिचितों से पूछताछ की। पुलिस ने उस लड़की से भी संपर्क करने की कोशिश की जिससे शुभम की क्लेमनटाउन से निकलते वक्त बात हुई थी।
विज्ञापन
एक टीम ने हरिद्वार में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सीओ सदर के नेतृत्व में क्लेमनटाउन और एसओजी की टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है।