{"_id":"847c6009df6a2b852835c0f010faf72d","slug":"student-kidnap-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को किया किडनैप, मांगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को किया किडनैप, मांगे पांच लाख
मनीष भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक बीबीए का छात्र रिश्तेदार की शादी से वापस लौटते किडनैप कर लिया गया।
विज्ञापन
रिश्तेदार की शादी के बाद पीजी नहीं पहुंचा
राजधानी देहरादून की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पड़ने वाला यह छात्र कोटद्वार का रहने वाला है और वह दून में एक पीजी में रहता है।
19 नंवबर को वह रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए अपने मामा विनोद मैंदोला निवासी केदारपुरम मोथरोवाला के घर पहुंचा।
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
21 नंवबर की सुबह विनोद मैंदोला ने उक्त छात्र को शिमला बाईपास पर छोड़ा, लेकिन वह अपने पीजी नहीं पहुंचा।
अगले दिन छात्र के दोस्तों के पास अंजान नंबर से एक कॉल आई। जिसमें उक्त छात्र को छुड़वाने के पांच लाख की मांग की गई और कहा गया कि अगर उसकी मां ने रुपए नहीं दिए तो छात्र को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
किडनैपर का फोन सुनकर उक्त छात्र की मां और परिजन सकते में हैं। सोमवार को क्लेमनटाउन थाने में फिराती का मामला दर्ज कराया गया। एसओजी और क्लेमनटाउन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
बताया गया कि चार माह पहले ही छात्र के पिता की मृत्यु हुई थी और कुछ दिन बाद इंश्योरेंस के रुपए मिलने वाले थे।
इसकी सूचना छात्र को भी थी। पुलिस इस पक्ष की जांच भी कर रही है कि कहीं छात्र ने रुपयों के लालच में किडनैपिंग का खेल खुद न खेला हो।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---