{"_id":"697d455ed1bba011eef93e8de34864ce","slug":"stone-crusher-owner-murder-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की में क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, बुग्गावाला (रुड़की)
Updated Mon, 04 Jan 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्रशर मालिक की शनिवार रात बंजारेवाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव कमरे में मिला।
विज्ञापन
शव के पास देशी तमंचा मिलने पर पुलिस आत्महत्या का भी शक जता रही है पर सीने पर लगी गोली से मामला हत्या का नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने क्रशर के कारोबार में चंद्रशेखर के पार्टनर व कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए पड़ताल शुरू कर दी।
हल्द्वानी के हाथी खाल निवासी चंद्रशेखर भट्ट पुत्र गंगादत्त और यूपी के सहारनपुर के मिर्जापुर गांव निवासी रामकुमार गुप्ता का पार्टनरशिप में बंजारेवाला में हिमालयन स्टोन क्रशर है। रविवार की सुबह क्रशर के पास ही बने कमरे में चंद्रशेखर भट्ट का शव मिला।
विज्ञापन
सुबह काम पर पहुंचे कर्मचारियों ने बदहवास हालत में पुलिस को इसकी सूचना दी। चंद्रशेखर के सीने पर गोली लगने से पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। पास ही तमंचा भी पड़ा मिला। पड़ताल में सामने आया है कि रात में चंद्रशेखर अपने कमरे में अकेले थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल व सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान ने भी क्रशर पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया गया। क्रशर पार्टनर रामकुमार गुप्ता व हल्द्वानी से परिजन भी रुड़की अस्पताल पहुंच गए। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।