फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Speculators look at the Sachin century

सचिन पर चलता रहा सट्टा

Fri, 15 Nov 2013 11:54 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Nov 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
Speculators look at the Sachin century

सचिन तेंदुलकर के 200वें और अंतिम टेस्ट पर खेल प्रेमी ही नहीं सटोरिए भी नजरे गड़ाए हुए हैं। सचिन के हर शॉट और रन पर सट्टा बाजार में उतार-चढाव चलता रहा। दून में सबसे ज्यादा सचिन के शतक पर सट्टा लगा।

विज्ञापन


मोबाइल से खूब खेला सट्टा
दून में बैठे एजेंटो, बुकियों ने दिल्ली से लेकर दुबई तक में बैठे बड़े सटोरियों के जरिए मोबाइल से खूब सट्टा खेला। सचिन के अंतिम टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले ही इसे लेकर सट्टा बाजार सक्रिय हो गया था। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही सचिन खेल के मैदान पर बैटिंग को उतरे सचिन के शतक का भाव 10 का 70 था।
विज्ञापन


पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन
विज्ञापन


यानि अगर सचिन शतक पूरा करते हैं तो दस हजार रुपए जमा करने पर 70 हजार रुपए मिलेंगे। बीच-बीच में सचिन के बैटिंग की स्पीड बदलने से यह भाव भी बदलता रहा। शाम को खेल खत्म होने के बाद सचिन के शतक का भाव 10 हजार रुपए पर 45 हजार रुपए तक गिर गया था।

पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

सूत्रों के मुताबिक, शहर के तमाम होटलों में गुरुवार सुबह से ही बुकीज लैपटॉप, टेलीविजन, बुकीज फोन और कई मोबाइल सेट लेकर बैठ गए थे। कई घरों से भी सट्टे के दांव लगे। पुलिस और एसटीएफ सटोरियों के तंत्र पर नजर रख रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि अगर दून से सट्टा लगने की सूचना पुख्ता निकलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed