{"_id":"75d693b20a456a5f3dd07c7b57d51ebc","slug":"sodomy-with-minor-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर साथ ले गया, किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर साथ ले गया, किया दुष्कर्म
अमर उजाला, लंढौरा (हरिद्वार)
Updated Fri, 10 Oct 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लंढौरा कस्बे में एक व्यक्ति ने मंगलौर रोड पर एक भट्टे के पास खेत में एक किशोर के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने उसके परिजनों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गईं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौकरी का झांसा देकर ले गया
कस्बा निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को अपने एक परिचित के यहां पर गया। उसने बताया कि वह उसके पुत्र की नौकरी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर परिजनों ने हामी भर दी।
विज्ञापन
परिजनों को नौकरी का आश्वासन देकर वह बालक को घर से अपने साथ ले आया। आरोपी उसे लेकर मंगलौर रोड स्थित एक भट्टे के पास एक खेत में ले गया। आरोपी ने उसे खेत में ले जाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी फरार
बालक के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर लंढौरा पुलिस चौकी पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।