फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   snatched women chain and jumped from train, injured.

महिला की चेन झपट चलती ट्रेन से कूदा, हुआ बुरा हाल

Thu, 30 Jun 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 30 Jun 2016 09:42 PM IST
सार

  • -महिला यात्री से लूटी गई चेन बरामद
  • -युवक की हालत बनी हुई है गंभीर

विज्ञापन
snatched women chain and jumped from train, injured.
रेलवे ट्रैक से घायल युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

चलती ट्रेन में महिला यात्री से चेन छीनना एक युवक को भारी पड़ गया। चेन छीनकर ट्रेन से नीचे कूदा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को आरोपी युवक रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला है।

विज्ञापन


युवक के पास से महिला यात्री से छीनी गई चेन बरामद हो गई है। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

शाम चार बजे के करीब इंदौर एक्सप्रेस रुड़की की ओर से हरिद्वार जा रही थी। जब यह ट्रेन लक्सर रेलवे क्रासिंग पहुंची तो अचानक एक युवक ने महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला इससे पहले की कुछ समझ पाती युवक चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।

विज्ञापन

ट्रैक के पास घायल मिला, पुलिस ने कराया भर्ती

snatched women chain and jumped from train, injured.
police - फोटो : amar ujala

ट्रेन स्पीड में होने की वजह से युवक कूदते समय नियंत्रण नहीं रख पाया और गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस बात की सूचना महिला यात्री ने कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर कोतवाली लक्सर पुलिस लक्सर क्रासिंग पर पहुंची। वहां पर पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवक के पास से महिला से झपटी गई चेन भी बरामद हो गई।

युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि युवक के  पास से रुड़की से हरिद्वार का रेलवे टिकट मिला है। युवक कौन हैं इस संबंध में अभी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed