महिला की चेन झपट चलती ट्रेन से कूदा, हुआ बुरा हाल
- -महिला यात्री से लूटी गई चेन बरामद
- -युवक की हालत बनी हुई है गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलती ट्रेन में महिला यात्री से चेन छीनना एक युवक को भारी पड़ गया। चेन छीनकर ट्रेन से नीचे कूदा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को आरोपी युवक रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला है।
युवक के पास से महिला यात्री से छीनी गई चेन बरामद हो गई है। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
शाम चार बजे के करीब इंदौर एक्सप्रेस रुड़की की ओर से हरिद्वार जा रही थी। जब यह ट्रेन लक्सर रेलवे क्रासिंग पहुंची तो अचानक एक युवक ने महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला इससे पहले की कुछ समझ पाती युवक चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।
ट्रैक के पास घायल मिला, पुलिस ने कराया भर्ती
ट्रेन स्पीड में होने की वजह से युवक कूदते समय नियंत्रण नहीं रख पाया और गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस बात की सूचना महिला यात्री ने कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर कोतवाली लक्सर पुलिस लक्सर क्रासिंग पर पहुंची। वहां पर पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवक के पास से महिला से झपटी गई चेन भी बरामद हो गई।
युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से रुड़की से हरिद्वार का रेलवे टिकट मिला है। युवक कौन हैं इस संबंध में अभी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published By: Vivek Singh