{"_id":"08bcda5a3d25ca721b0d427b2f8698e3","slug":"sms-brother-then-suicide-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को किया एसएमएस फिर सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को किया एसएमएस फिर सल्फास खाकर दी जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Nov 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) ने होटल में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस होटल का दरवाजा तोड़कर शव को दून अस्पताल ले गई। सल्फास खाने से पहले अपने भाई को एसएमएस भी किया। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
होटल का पता बताया
उत्तरकाशी के गांव पंचाण, भटवाड़ी मनेरी निवासी गौरवेंद्र सिंह नेगी (30) पुत्र इंदर सिंह नेगी ने करीब 15-20 दिन पहले ही भटवाड़ी ब्लॉक में वीडीओ की पहली तैनाती ली थी। सोमवार दोपहर दून आकर त्यागी रोड स्थित संगम होटल के कमरा नंबर 109 में ठहरे। करीब डेढ़ बजे गौरवेंद्र ने अपने भाई को मोबाइल पर एसएमएस किया कि ‘अगर आखिरी बार उससे मिलना है तो होटल में आ जाओ।’ एसएमएस में होटल का पता भी बताया। गौरवेंद्र का भाई पुष्पेंद्र पौड़ी में शिक्षक है।
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर आया था
आजकल पुष्पेंद्र छुट्टी पर सीमाद्वार में किसी रिश्तेदार के घर आए हुए हैं। मैसेज मिलने के बाद पुष्पेंद्र कई बार कॉल करते रहे लेकिन गौरवेंद्र ने कॉल रिसीव नहीं की। पुष्पेंद्र तीन बजे होटल पहुंचे। होटलकर्मियों को 109 नंबर कमरा खोलने को कहा। दरवाजे का अंदर से कुंडा लगा था। लक्खीबाग पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर गौरवेंद्र बिस्तर पर पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने गौरवेंद्र को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं सल्फास खाकर मृत्यु को गले लगा रहा हूं। मेरे परिवार वालों को किसी तरह से परेशान न किया जाए। मेरे शव का पोस्टमार्टम भी न कराया जाए।’ होटल से वीडीओ का परिचय पत्र और अन्य कागज भी मिले हैं।