फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   six year old girl raped and then murdered

छह साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ने रेप के बाद ईट से कुचला

Mon, 03 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
six year old girl raped and then murdered
rape and murder case - फोटो : amarujala

छह वर्षीय मासूम बच्ची के चेहरे पर ईंट मारकर की गई निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं एक पड़ोसी युवक ही निकला। दुष्कर्म के प्रयास के बाद युवक ने बच्ची की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।      

विज्ञापन

 
कोतवाली लक्सर में बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी एक छह वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालात में 27 जून की शाम को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद गांव में ही आंगनबाड़ी के निर्माणाधीन भवन से बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


चेहरे पर ईंट मारकर मासूम बच्ची की हत्या की गई थी। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। इस पर पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की। पुलिस ने गांव के कई युवकों और आपराधिक छवि वाले लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को पड़ोस के ही गुलसनव्वर अली पुत्र शरीफ अहमद की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले करता रहा गुमराह, फिर इंटोरेगेशन में उगला सच

six year old girl raped and then murdered
demo pic

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन वह पुलिस को ज्यादा देर गुमराह नहीं कर सका और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी गुलसनव्वर ने बताया कि 27 जून की शाम को पड़ोस में रहने वाली बच्ची बाहर खेल रही थी। वह उनके घर आता जाता रहता था। 

इसलिए जब उसने बच्ची को बुलाया तो वह उसके पास आ गई। वह बच्ची को बहाने से आंगनबाड़ी के निर्माणाधीन भवन के भीतर ले गया। जहां उसने बच्ची का मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म करना चाहा। लेकिन मुंह बंद होने से बच्ची शांत हो गई। उसे पता नहीं चल पा रहा था कि बच्ची मर गई है या फिर वह बेहोश है। 

उसे लगा कि यदि बच्ची जिंदा रह गई तो वह सब कुछ बता देगी। इसलिए उसने समीप पड़ी ईंट उठाई और बच्ची के चेहरे पर वार किए। जब उसे पूरी तसल्ली हो गई कि बच्ची मर गई है तो वह वहां से चोरी छिपे चला गया। किसी को उस पर संदेह न हो इसके लिए वह बच्ची को तलाश कराने में भी सहयोग करने लगा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेजा दिया है। 
  
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या किए जाने की घटना से पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप की स्थिति थी। उच्चाधिकारियों की ओर से भी घटना के खुलासे को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था। यही वजह थी कि पुलिस ने गांव के 237 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके द्वारा दी गई जानकारी को क्रास चेक किया। तब जाकर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सका।

आरोपी का बड़ा भाई है पुलिस में

six year old girl raped and then murdered
arrest

आरोपी गुलसनव्वर के तीन भाई है। बड़ा भाई गुलरेज पुलिस में है। वर्तमान में वह पौड़ी में तैनात है। आरोपी को जब हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही थी कि तो उसने कई बार अपने भाई के पुलिस में होने की बात कही। साथ ही कई बार पुलिस को गुमराह किया। लेकिन पुलिस के कुछ सवालों में वह फंस गया।    
बच्ची की हत्या के बाद आरोपी जिस समय आंगनबाड़ी भवन के निर्माणाधीन भवन की ओर से निकल रहा था तो उसने मुंह पर हाथ रखा हुआ था ताकि यदि कोई उसे देख भी ले, तो उसे पहचान न सके। लेकिन बड़ी बात यह रही कि गुलसनव्वर को मुंह पर हाथ रखकर भागते हुए उसके ही भाई गुलबहार ने देख लिया था। उसने यह बात ग्रामीणों को बताई थी कि उसने एक युवक को मुंह पर हाथ रखकर वहां से भागते हुए देखा था।       
     
छह वर्ष की मासूम बच्ची को पढ़ाई में बेहद होशियार थी। परिजनों की माने तो उसके तेज दिमाग को देखते हुए स्कूल वालों ने तीसरी कक्षा में प्रवेश दे दिया था। जबकि उसके साथ के सभी बच्चे कक्षा एक में है। बच्ची की हत्या से पूरा परिवार बेहद आहत है। उसके माता-पिता का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed