छह साल की बच्ची की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शव की हालत देख पुलिस भी सहमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में छह साल की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची को पत्थरों से इतनी बुरी तरह कुचला गया कि शव की हालत देखकर पुलिस भी सहम गई।
बच्ची का शव घर के पास ही पड़ा मिला। बच्ची घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई थी। देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर के पास ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के अंदर उसका शव मिला। यह देख परिजन रोने चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी विवेक उर्फ रवि सैनी की छह वर्षीय बेटी बुलबुल शाम करीब सात बजे खेलने के लिए घर के बाहर गई थी।
पकोड़ी का लालच देकर उतारा मौत के घाट
रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तब उन्हें घर के पास में ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में बच्ची का शव मिला। परिजनों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे लग रहा है कि किसी ने बच्ची की हत्या उसके चेहरे पर ईंट के वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बच्ची के शव के पास रखी पकौड़ी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने उसे पकौड़ी का लालच देकर बुलाया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी नवीन चंद सेमवाल का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा रहा है रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।