फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking wife swapping case in uttarakhand

वाइफ स्वैपिंग का सनसनीखेज मामला आया सामने, जिसने भी सुना रह गया सन्न

Sun, 12 Aug 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
shocking wife swapping case in uttarakhand
पत्नियों की अदला बदली - फोटो : Desk

पत्नी की अदला-बदली किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक नवविवाहिता ने अपने पति पर पराई महिलाओं के साथ संबंध रखने और बदले में उस पर उनके पतियों के साथ संबंध बनाने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि पति की शह पर दो लोगों ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

उसका पति हवस के लिए पत्नियां बदलने वाले क्लब का सदस्य था

shocking wife swapping case in uttarakhand

पुलिस को दी गई तहरीर में काशीपुर निवासी महिला ने कहा है कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी।

उसका पति और ससुराली कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। शादी के कुछ माह बाद पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जबकि उसके पिता की ओर से दहेज में दिया गया सामान उसने मुरादाबाद स्थित अपने मकान में ही छोड़ दिया।

दिल्ली जाकर उसे पता लगा कि उसका पति हवस के लिए पत्नियां बदलने वाले क्लब का सदस्य है। महिला का आरोप है कि पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं। इन महिलाओं और उनके पतियों का उसके घर आना-जाना है। पति ने खुद उसे अपने संबंधों के बारे में बताया और कहा कि तुम्हें भी मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रात उसके कमरे में दो व्यक्ति घुस आए और दुष्कर्म का प्रयास किया

shocking wife swapping case in uttarakhand
फाइल फोटो

महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति ने उसे कई बार बेरहमी से पीटा। सास और देवरों से शिकायत करने पर उन्होंने भी घर बनाए रखने के लिए पति का कहना मानने की नसीहत दी।

आरोप है कि एक रात उसके कमरे में दो व्यक्ति घुस आए। उस समय उसका पति घर में ही था। इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बचाव के लिए उसने शोर मचाया। अपनी आबरू बचाने के लिए उसकी दोनों लोगों के साथ हाथापाई की। शोर सुनकर उसका पति भी कमरे में आ गया। इन लोगों के साथ संबंध न बनाने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।

किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से बचकर वह काशीपुर अपने पिता के घर आई। महिला की शिकायत पर महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग की गई, लेकिन आरोपी पक्ष बयान देने नहीं पहुंचा। शुक्रवार को पुलिस ने धारा 376, 511, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

12वीं की छात्रा के साथ 46 वर्षीय व्यक्ति ने की छेड़छाड़

shocking wife swapping case in uttarakhand
molest

वहीं गढ़वाल के श्रीनगर शहर में एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को मानसिक रोगी बता रही है। 

 शुक्रवार को सुबह स्कूल आते समय 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 46 वर्षीय व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। घबराई छात्रा विद्यालय में रोते हुए पहुंची। जिसपर शिक्षिकाओं ने उससे कारण पूछा तो छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को पागल बता रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच किए जाने की बात भी कह रही है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  दूसरी ओर घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

बेटी से दुराचार के प्रयास में पिता को पांच साल की कैद

shocking wife swapping case in uttarakhand
Jail

बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले पिता को विशेष सत्र न्यायाधीश ने पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामले के अनुसार, डीडीहाट क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी अपने पिता के साथ रहती थी। दो नवंबर-2016 की रात उसने अपनी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह से अपने पिता के चंगुल से निकलने में कामयाब रही। इस घटना के अगले दिन किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अपने साथ हुए उत्पीड़न की सूचना दी। इस पर पिथौरागढ़ से चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने गांव पहुंचकर जानकारी हासिल की। किशोरी ने करीब बीस दिन पहले भी पिता पर इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने दोनों बेटों को घर से निकाल दिया था। किशोरी की शिकायत पर राजस्व पुलिस में आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/511 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला बाद में पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए। मामले में अदालत में राजस्व उपनिरीक्षक, पुलिस अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य, चिकित्सक और पीड़िता के भाई सहित अन्य गवाह प्रस्तुत किए गए। 

शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने दुराचार का प्रयास करने पर किशोरी के पिता को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed