फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual assault on woman in her house.

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, फाड़ डाले कपड़े

Fri, 05 Dec 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Fri, 05 Dec 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
sexual assault on woman in her house.

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात तीन युवकों ने एक घर में घुसकर सो रही युवती से छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया और तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण विदेश में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही तीन युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। आरोप है तीनों ने घर में सो रही बेटी से छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवकों को देखकर घबराई बेटी ने मदद के लिए शोर मचाया जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। शोर सुनकर मां और बहन जाग गई। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े आए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित युवती मां के साथ सुल्तानपुर चौकी पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी पर हंगामा किया।

एसएसआई चंदन सिंह का कहना है सुल्तानपुर पुलिस ने एक नामजद की तलाश में दबिश दी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

छठी की छात्रा को छेड़ने वाला बस ड्राईवर गया जेल

sexual assault on woman in her house.

छात्रा से स्कूल बस में छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सुभाष कुमार निवासी कृष्णानगर के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक ने बृहस्पतिवार को अन्य छात्राओं को उनके स्टाप पर उतारने के बाद खाताखेड़ी की छात्रा को उसके स्टाप पर नहीं उतारा।

आरोपी उससे चलती बस में छेड़छाड़ करने लगा था। घबराई छात्रा चलती बस से कूद गई। परिजनों ने आरोपी चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले किया था। झबरेड़ा पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ख्याल
- छात्राओं को अकेले स्कूल या कोचिंग न जाने दें
- अकेले जाना भी पड़े तो सुनसान रास्ते से न जाएं
- किसी के पीछा करने पर 100 नंबर पर फोन करें
- छेड़छाड़ करने वाले का विरोध करें और शोर मचाएं
- अपने बैग में मिर्ची पाउडर या स्प्रे रखें
- जूडो कराटे का प्रशिक्षण लें
- रास्ते में छेड़छाड़ की घटना की जानकारी परिजनों को अवश्य दें

बोले एसपी
छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत ही 100 नंबर या थाने को सूचित करें। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेजों ओर कोचिंग सेंटर के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस मनचलों के खिलाफ बडे़ पैमाने पर अभियान चलाएगी।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed