फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual assault case on municipality chairman

पालिकाध्यक्ष ने केबिन में बुलाकर दबोच लिया फिर...

Sun, 31 Aug 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Aug 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
sexual assault case on municipality chairman

पौड़ी के पूर्व विधायक और वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के खिलाफ एक महिला ने दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। दून पुलिस ने जांच पौड़ी स्थानांतरित कर दी है।

दून निवासी एक महिला ने एसएसपी अजय रौतेला को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह उपनल के जरिये पौड़ी के एक सरकारी कार्यालय में संविदा पर तैनात है। इसके अलावा वह एक पत्रिका में भी काम करती है।

बताया कि पौड़ी पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने उसके जरिये स्वतंत्रता दिवस पर तीन हजार रुपये का विज्ञापन पत्रिका में प्रकाशित करवाया था।

केब‌िन में करने लगे जबर्दस्ती

sexual assault case on municipality chairman

महिला के मुताबिक 23 अगस्त को वह भुगतान के संबंध में बेनाम से मिलने गई। महिला ने आरोप लगाया कि बेनाम ने केबिन में उससे छेड़छाड़ की और बदनीयती से पकड़ लिया।

महिला के मुताबिक विरोध के चलते तब बेनाम ने उसे छोड़ दिया, लेकिन जान से मारने और परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

महिला के मुताबिक घटना के बाद वह पति के पास देहरादून आ गई लेकिन अब भी उसे लगातार फोन कर धमकाया जा रहा है।

कप्तान के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने बंद केबिन में छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि घटनास्थल पौड़ी का होने के कारण जांच वहां स्थानांतरित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी की ऑडियो रिकार्डिंग

sexual assault case on municipality chairman

पीड़िता ने पुलिस को मोबाइल पर मिली धमकी की ऑडियो रिकार्डिंग भी दी गई है। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी यह रिकार्डिंग सुनाई। महिला का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने उसके मोबाइल पर दो बार काल की थी।

आरोपी का कहना
मुझे किसी साजिशन फंसाया गया है। इसमें मैं पाकसाफ निकलूंगा। मेरे अब तक के राजनैतिक कैरियर में कभी इस तरह के गंदे आरोप नहीं लगे हैं। मुझे फंसाने में कुछ अन्य लोगों हाथ है।
-यशपाल बेनाम, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी

पालिका अध्यक्ष के मामले में देहरादून से अभी कोई पत्र नहीं आया है। देहरादून से पत्र पहुंचने के बाद मामले में विवेचना शुरू की जाएगी।
-अजय जोशी, पौड़ी के पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed