फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket in vikasnagar

होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

Sat, 29 Mar 2014 09:41 AM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 29 Mar 2014 09:41 AM IST
 sex racket in vikasnagar

विकासनगर के धर्मावाला स्थित होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले दो महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि होटल मालिक मौके से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



होटल में हो रही थी वेश्यावृत्ति
सीओ एसके सिंह ने बताया कि धर्मावाला स्थित सूर्या पैलेस होटल में लंबे समय से वेश्यावृत्ति होने की शिकायत मिल रही थी। इसी के आधार पर बृहस्पतिवार शाम को होटल में छापेमारी की गई।


मौके पर होटल के एक कमरे से दो महिलाओं और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। तलाशी के दौरान होटल के कमरों में कामोत्तेजक दवाएं के साथ ही 18 हजार रुपये बरामद हुए जबकि आरोपियों के पास से 14 हजार की नकदी मिली।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान होटल का मालिक फरार

 sex racket in vikasnagar

सीओ ने बताया कि अभियान के दौरान होटल स्वामी करण सिंह राणा फरार हो गया। आरोपियों की पहचान मैनेजर सम्राट सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ननोता सहारनपुर, होटल कर्मी सोनू कुमार पुत्र कदम सिंह निवासी बद्रीपुर, अब्दुल सलाम पुत्र गुलशेर, मोहम्मद गुलशाद पुत्र जलाउद्दीन दोनों निवासी सरधना मेरठ और तसलीम पुत्र हबीबउल्ला निवासी रामपुर के रूप में हुई।

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई दोनों महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सीओ ने बताया होटल सीज करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

पुलिस टीम को इनाम
पुलिस टीम को एसएसपी अजय रौतेला ने ढाई हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह, चौकी प्रभारी सभावाला दिलबर सिंह, एसआई प्रमोद शाह, श्याम रावत, रैना रावत, रविंद्र कुमार, राजवीर, विजय, सुशील, मनोज शामिल रहे।

एक दिन में कई बार होती थी बुकिंग

 sex racket in vikasnagar

जांच में पता चला कि होटल में कमरे घंटे के हिसाब से बुक किए जाते थे। प्रत्येक घंटे के लिए लोगों से 500 से 600 रुपये तक वसूले जाते थे। पड़ताल में पता चला कि एक दिन में एक कमरा कई लोगों के नाम बुक हुआ।

लालच देकर कराते थे वेश्यावृत्ति
सीओ ने बताया कि होटल मालिक और कर्मचारी गरीब घर की महिलाओं को लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति कराते थे। होटल में मिली दोनों महिलाओं को भी लालच देकर बुलाया गया था।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed