भारत भ्रमण के बहाने चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने भूटान की लड़की को मुक्त कराया है। लड़की को जिस्मफरोशी के लिए रुड़की लाया गया था।
पुलिस ने लड़की के साथ मौजूद ग्राहक को भी दबोच लिया, जबकि रैकेट संचालक एक अन्य महिला के साथ फरार हो गया। रैकेट संचालक ने तीन दिन पहले ही किराये पर कमरा लिया था। उसका नाम-पता भी पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने हत्थे चढे़ ग्राहक का सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी करने के आरोप में चालान कर दिया। युवती को एनजीओ की सुपुर्दगी में देने की तैयारी चल रही है।
तीन दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा
शुक्रवार देर रात सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर गांव इमली रोड पर एक मकान में छापा मारा।
पुलिस को कमरे में एक युवक और एक युवती मिले। पूछताछ में पता चला कि युवती मूल रूप से भूटान की है और युवक ग्राहक है।
सेक्स रैकेट संचालक पुलिस को देखकर मकान की छत से कूदकर फरार हो गया, जबकि उसके साथ रह रही महिला भी वापस नहीं लौटी।
पूछताछ में मकान मालिक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि तीन दिन पहले ही उसने किराये पर कमरा दिया था। खुद को दिल्ली निवासी बताने वाले जाकिर नाम के युवक ने कमरा किराये पर लिया था।
वह अपने साथ एक महिला और इस युवती को साथ लाया था। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का नाम रंजीत निवासी बिहार है।
जान पहचान पड़ी भारी
युवक बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। रैकेट संचालक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अपने स्तर से उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के हत्थे चढे़ ग्राहक रंजीत की जानपहचान जाकिर से कई माह पूर्व दिल्ली में हुई थी। दिल्ली में अपने चाचा के यहां रह रहे रंजीत का तब से उससे संपर्क हो गया था। शुक्रवार को ही वह जाकिर के बुलाने पर यहां आया था।
सत्यापन न कराना पडे़गा महंगा
बिना सत्यापन के कमरा किराये पर देना महिला को भारी पडे़गा। पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना वसूलने की तैयारी की है।
दो सहेलियों के लिए साथ जनवरी में आई थी दिल्ली
भारत भ्रमण के नाम पर विदेशी लड़कियां जिस्मफरोशी का धंधा कर अच्छीखासी रकम कमाकर अपने देश भेज रही हैं।
ये खुलासा सिविल लाइंस पुलिस की पूछताछ में हत्थे चढ़ी भूटान की युवती ने ही किया है। टूटी-फूटी इंग्लिश और हिंदी बोल रही युवती से नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस रात भर जुटी रही।
लेकिन पुलिस कोई ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी। युवती ने कबूला कि वह जनवरी में अपनी दो सहेलियों के साथ यहां आई थी और तब से दिल्ली ही उनका स्थायी अड्डा है।
जिस्मफरोशी के लिए अब तक उसने जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ तक का सफर तय किया। उसकी सहेलियां भी दिल्ली में है।
दिल्ली में एक शख्स की मार्फत वह यहां आई थी। युवती ने बताया कि अब तक वह अपने घर एक लाख की नगदी भेज चुकी है।
पहले फोटो भेजी जाती है ग्राहक को
पुलिस की मानें तो सोशल साइट्स पर कॉलगर्ल्स की फोटो ग्राहक की पसंद-नापसंद जानने के लिए भेजी जाती है। भूटान की युवती ने बताया कि दलाल पहले ग्राहक को उनकी फोटो भेजते हैं तब वे बुकिंग पर जाती है।