{"_id":"9809fbccce529a9dcecbbcec84dbcd2e","slug":"sex-racket-in-haridwar-exposed-by-delhi-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा, धर्मनगरी में 'बिकती' हैं लड़कियां!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा, धर्मनगरी में 'बिकती' हैं लड़कियां!
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हरिद्वार से चल रहे सेक्स रैकेट की परतें उधड़ रही है। सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट के अलावा एक अन्य युवक का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
इसका खुलासा दिल्ली की एक युवती ने किया है। युवती का आरोप है कि उसे भी बंधक बनाकर रैकेट संचालक व उसके पार्टनर ने दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया।
विज्ञापन
पत्र भेजकर सेक्स रैकेट से पर्दा उठाया
एसएसपी, मानवअधिकार आयोग व समाचार पत्रों को भेजे गए तीन पेज के पत्र में दिल्ली के लक्ष्मी नगर की रहने वाली युवती ने सेक्स रैकेट की हकीकत से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट का धंधे में एक पार्टनर है। वह भी उनके संपर्क में आई थी। तब उसे भी तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। यही नहीं जिस्मफरोशी का धंधा भी जबरन कराया गया।
युवती ने पूर्व में कई लड़कियों को जिस्फरोशी के धंधे में धकेल देने की बात लिखी है। युवती ने रैकेट संचालक के पार्टनर का दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में विस्तृत नेटवर्क होने की बात बताई है।
यह भी बताया कि हरिद्वार से रैकेट का संचालन अभी भी हो रहा है। बकायदा रैकेट संचालक के पार्टनर के मोबाइल फोन नम्बर तक लिखे है। युवती ने आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मां की है।
कानून पर खडे़ किए सवाल
पीड़ित रही युवती ने कानून व पुलिस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। पत्र में लिखा है कि, लचर कानून के चलते ये बच निकलते है। कई रसूखदार लोग भी इनकी मदद करते है।
लड़कियों को बेचने की बात भी लिखी
पत्र में नेपाल, असम व कलकत्ता से युवतियों को खरीद कर लाने की बात भी लिखी है। यहां तक कहा गया है कि, युवतियों को विदेश ले जाकर बेचा जाता है।