पति-पत्नी मिलकर चलाते हैं सेक्स का 'धंधा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमसिंह नगर पुलिस ने लालपुर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट को दंपति चला रहा था।
कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लालपुर क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलने की सूचनाएं मिल रही थीं।
रविवार को पुलिस ने ग्राहक बनकर दलाल दीपिका सक्सेना को फोन किया और दीपिका के बुलाने पर महराया रोड, लालपुर स्थित उसके घर पर पहुंची।
घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद
दीपिका ने 20 हजार में सौदा तय कराया और दो युवतियों को बुलाया।
इस पर पुलिस ने दीपिका, उसके पति देवराज सक्सेना के साथ ही शक्तिफार्म नंबर दो निवासी युवती और पश्चिमी बंगाल निवासी उसकी मौसी की बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दीपिका के घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में शक्तिफार्म निवासी युवती ने बताया कि वह सिडकुल में नौकरी करती है जबकि उसकी मौसी की बेटी कुछ दिन पहले ही यहां आई थी।
सेक्स रैकेट का खुलासा करने वाली टीम में सीओ राजीव मोहन, एसआई योगेश दत्त, हरेंद्र सिंह, पदम सिंह, कमला आदि थे।