फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket caught in rudrapur.

शिक्षक के घर में रंगरेलियां, कॉलगर्ल समेत पकड़े पांच

Wed, 17 Feb 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 17 Feb 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
sex racket caught in rudrapur.

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर सीओ ने पुलिस टीम के साथ शिक्षक के घर में एक कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पांचों के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सोमवार देर रात एसएसपी केवल खुराना को मुखबिर ने क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ रुद्रपुर बीएस चौहान को नानकमत्ता भेजा। चौहान ने पुलिस टीम के साथ सितारगंज रोड पर स्थित टीचर कालोनी में शिक्षक प्रिंस चौहान के घर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार रुपये, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाएं मिली

sex racket caught in rudrapur.

घर के अंदर यूपी के कासगंज की एक युवती और शिक्षक प्रिंस चौहान, मनिंदर सिंह, सन्नी और नितिन कुमार आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर कमरे से 40 हजार रुपये, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाएं मिलीं।

पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई और मेडिकल करवाकर देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/6 के तहत मामला पंजीकृत कर सभी को मुंसिफ न्यायालय खटीमा में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना कर रहे सीओ काशीपुर जीसी टम्टा ने बताया कि कॉलगर्ल चार हजार रुपये में तय कर दलाल के माध्यम से यहां लाई गई थी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आरसी तिवारी, एसआई जयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल चंद्रशेखर, अवधेश कुमार व महिला कांस्टेबल रेखा भट्ट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed