सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं के साथ चार युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
बताया जा रहा है कि कॉलोनी निवासी महिला अपने मकान पर पिछले एक साल साल से काम कर रही थी। पूछताछ में पता लगा है कि किराऐ पर कमरे देकर वह कारोबार चलाती थी। छापेमारी में कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
हर कमरे का फिक्स था रेट
पूछताछ मकान मालिक महिला ने बताया कि वह किराए पर कमरे का 200 रुपये लेती थी। कमरा सिर्फ बाहर से आने वाले ग्राहकों को ही किराए पर दिया जाता था। लेकिन ग्राहक कौन और कहां से लाता था, इस बारे में कुछ बता नहीं सकी।
महिला के अनुसार उसका पति मानसिक रुप से विकलांग है। जिसे जंजीर से बांधकर रखना पड़ता है।