फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket busted in piran kaliyar haridwar

गेस्ट हाउस में चल रही थी 'अय्याशी', ऐसी हालत में मिले जोड़े कि पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

Tue, 26 Sep 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Tue, 26 Sep 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in piran kaliyar haridwar

गेस्ट हाउस के कमरों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो पुल‌िस के पैरों तले जमीन ख‌िसक गई। कमरों से तीन युवक और तीन युवत‌ियां इस हालत में म‌िली क‌ि पुल‌िस की आंखे शर्म से झुक गई। 

विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गेस्टहाउस में छापामार कर तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गेस्टहाउस सील कर दिया है।  मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि अब्दाल साह रोड स्थित एक गेस्टहाउस में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्टहाउस सील कर दिया गया

sex racket busted in piran kaliyar haridwar

​इस पर सेल प्रभारी जवाहरलाल अपनी टीम के साथ कलियर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी देवराज शर्मा के साथ मिलकर गेस्टहाउस में छापा मारा। इस दौरान टीम को तीन अलग-अलग कमरों में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

टीम सभी को लेकर थाने पहुंची। यहां पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपने नाम जर्रार निवासी सहारनपुर, मनोज ककरौली और कलीम निवासी झबरेड़ा बताया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में दो नाबालिग हैं।

इन दोनों का कहना है कि उन्हें धोखे से देह कारोबार के लिए कलियर लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देह कारोबार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गेस्टहाउस सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed