गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार लड़कियों संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े तीन लड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस में छापामार कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर कई महिलाओें समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर यह दूसरी बार है जब मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अब्दाल साहब रोड पर स्थित रईस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी जवाहर लाल और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा।
गेस्ट हाउस के कमरों में से चार महिला और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिए गए। कार्रवाई के बाद सबको हिरासत में थाने लाया गया। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि कार्रवाई मेें गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विजय कुमार निवासी तुलसीनगर सीतापुर, इरशाद निवासी बिजनौर, जमशेद निवासी जाकिर नगर कालोनी लिसाड़ीगेट मेरठ है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि कार्रवाई में गिरफ्तार महिलाएं मेरठ और लखनऊ की रहने वाली है। मानव तस्कर विरोधी सेल प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि गेस्ट हाउस मैनेजर के खिलाफ भी देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जबकि गेस्ट हाउस को सील करने के साथ ही रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्त किया जा सके। टीम में मानव तस्कर विरोधी सेल प्रभारी जवाहरलाल, थाना प्रभारी देवराज शर्मा, एसआई कुंवर राम आर्य, नरेश डोबाल्र कुलदीप, सीमा, राकेश, सोफिया अंसारी समेत कई उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मानव तस्कर विरोध सेल और पुलिस ने पिरानकलियर स्थित गेस्ट हाउसों में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। गेस्ट हाउसों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई थी, लेकिन आज तक गेस्ट हाउसों पर कोई ठोस कार्रवाई अमल में नही लायी जा सकी है। यही वजह है कि गेस्ट हाउस संचालक सेक्स रैकेट संचालित करने के अड्डे बन गए हैं।
पुलिस कार्रवाई के एक दो दिन बाद ही फिर से देहव्यापार का धंधा शुरू कर देते है। जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि पुलिस की ओर से गेस्ट हाऊस सीज करने के लिए आज तक कोई रिपोर्ट नही आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।