फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex crime in uttarakhand.

छेड़खानी की इन वारदातों से शर्मसार हुआ उत्तराखंड

Wed, 03 Jun 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Jun 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
sex crime in uttarakhand.

देश भर में छेड़खानी की वारदातों के बाद अब उत्तराखंड भी इन घटनाओं से शर्मसार हो रहा है।

विज्ञापन


रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक किशोरी से एक मनचले ने छेड़खानी कर दी तो किशोरी की मां शेरनी की तरह मनचले पर टूट पड़ी। मां ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान आसपास के कई लोग दौड़े लेकिन आरोपी उनसे छूटकर फरार हो गया।

शाम करीब साढ़े सात बजे  एक महिला अपनी किशोरवय बेटी के साथ कालोनी में ही घूमने जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध करते हुए उसे छिड़क दिया। इस दौरान साथ चल रही लड़की की मां भी अपने आप को रोक नहीं सकी उसने युवक को पकड़ लिया और कई चांटे रसीद कर दिए।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के कई लोग भी आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन आरोपी किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर भाग निकला। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी

sex crime in uttarakhand.

कोटद्वार भाबर के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी गांव में इस तरह की कई हरकतें कर चुका है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे आशीष काला गांव में एक घर की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गया। आवाज सुनकर जब महिला घर के बरामदे में आई तो युवक को देखकर घबरा गई। उसने शोर मचा दिया और युवक को घर से बाहर जाने के लिए कहा। आशीष महिला से गाली गलौच करते हुए छेड़खानी करने लगा।

महिला के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसके दोनों बेटे बाहर आ गये। उनके बाहर आते ही आशीष महिला के बड़े बेटे के साथ हाथापाई करने लगा। महिला और उसके दोनों बेटे किसी तरह भागकर घर से बाहर निकले और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

उन्होंने इसकी सूचना कलालघाटी पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट, गालीगलौज और छेड़खानी में केस दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मनचलों की हिमाकत, छात्रा को दिया धक्का

sex crime in uttarakhand.

देहरादून में मनचलों की हिमाकत बढ़ती जा रही है। सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मेडिकल छात्रा को धक्का दे दिया। आसपास के लोग आए तो आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए।

वारदात लाल पुल के पास सोमवार रात की है। एक युवती सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक पर पीछा कर रहे दो युवकों ने उस पर फब्तियां कसीं। युवती ने जवाब देकर विरोध किया। इस बात से खफा युवकों ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी सब्जी भी बिखर गई।

युवती चिल्लाई तो आसपास के लोग मौके पर आ गए, तब तक आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी भी आ गए, लेकिन आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित युवती मेडिकल की छात्रा बताई गई है।

युवक की पिटाई से लगा जाम

एसएसपी ऑफिस के पास एक युवक की पिटाई किए जाने से जाम लग गया। बताया गया है कि विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की बीच सड़क में पिटाई कर दी। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में कुछ लोग युवक को निकालकर अपने साथ ले गए। मारपीट की वजह का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed