{"_id":"7e4ebcec2a684e533972af5eefed484b","slug":"seven-year-jail-to-kidnaper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण कर किया था रेप, 7 साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग का अपहरण कर किया था रेप, 7 साल की जेल
अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार)
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने के दोषी को न्यायालय ने सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये के अर्थदंड लगाया। जिसमें 75 प्रतिशत की धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
किडनैप कर किया था दुराचार
जिला शासकीय अधिवक्ता इंदरपाल सिंह बेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 18 जुलाई 2013 में हरिद्वार के बहादराबाद थाने में अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें इश्त्याक पुत्र वहीद निवासी थाना क्षेत्र मंगलौर पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन
अर्थदंड भी लगाया
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों के साक्ष्य व गवाहों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी ने इश्त्याक को दोषी पाते हुए सात साल की सश्रम कारावास और 60 हजार रुपये की अर्थदंड की सजा सुनाई।