प्रिंसिपल ने कक्षा तीन के छात्र को स्टील के स्केल से पीट पीटकर किया जख्मी, DM ले किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा तीन के छात्र के साथ प्रिंसिपल ने ऐसा सुलूक किया कि बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डीएम ने छात्र को निलंबित कर दिया है।
कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में डीएम सोनिका ने जौनपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल कांडी की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नैनबाग के तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
पहाड़ा नहीं सुना पाने पर 16 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय कांडी में प्रधानाध्यापिका द्वारा कक्षा तीन के छात्र विकास रावत की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया था। प्रधानाध्यापिका ने स्टील के स्केल से छात्र की पिटाई की थी।
अभिभावकों ने जब बच्चे की पीठ में बने घाव देखे वे थाना पहुंच गए। पुलिस को मौखिक रूप में शिकायत दर्ज कराई। बीते मंगलवार को तहसीलदार जेएस राणा ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
जांच में प्रधानाध्यापिका ने अपना जुर्म कुबूलते हुए माफी मांगी, जिस पर डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने आरोपी प्रधानाध्यापिका सीमारानी वर्मा को एबीईओ कार्यालय थत्यूड़ में अटैच कर दिया था।
डीएम सोनिका ने बताया कि छात्र के साथ हुई पिटाई के मामले में नैनबाग तहसीलदार की जांच रिपोर्ट मिल गई है। जांच में पाया गया है कि प्रधानाध्यापिका ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की है। उक्त कृत्य के लिए डीएम ने प्राथमिक विद्यालय कांडी की प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।