होटल के कमरे में टीचर के साथ किया रेप, फिर बनाया MMS और इसके बाद...
स्कूल मैनेजर के बेटे ने एक टीचर को होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इसके बाद उसका एमएमएस बनाकर ऐसा काम कर दिया कि टीचर सकते में आ गई।
क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक का शिक्षक पुत्र डेढ़ वर्ष से एक शिक्षिका को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। विरोध करने पर एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। शिक्षिका ने बुधवार की देर रात पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक सुरेश चौहान का पुत्र वैभव चौहान उर्फ मोनू स्कूल में ही शिक्षक है।
ऐसे बिछाया जाल
पुलिस को दी तहरीर में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे 19 सितंबर को किसी बहाने हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। होटल में उसे नशीला शीतल पेय पिलाया। शीतल पेय पीकर वह बेहोश हो गई।
इसके बाद उसके साथ आरोपी ने दुराचार किया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से शिक्षिका की अस्मत लूटता रहा और अब उसका एमएमएस वायरल कर देने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।