फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in sub inspector recruitment

CBI भी नहीं सुलझा पाई ‘दो अंकों’ की पहेली

Wed, 03 Sep 2014 02:10 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Sep 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
scam in sub inspector recruitment

देहरादून के बहुचर्चित दारोगा भर्ती घोटाले में 11 साल तक जांच करने के बाद सीबीआई भी ‘दो अंकों’ का रहस्य नहीं सुलझा पाई।

विज्ञापन


253 दारोगाओं की इस भर्ती में हुआ घोटाला
आरोपी अधिकारियों ने 253 दारोगाओं की इस भर्ती में दो अभ्यर्थियों के सिर्फ दो-दो अंक बढ़ाए थे जबकि उनको भी मालूम था कि करीब पांच सौ से ऊपर अंक पाने वाले सामान्य अभ्यर्थी ही चयनित हो पायेंगे। इन दोनों का भी चयन नहीं हुआ।

सवाल यह उठता है कि आखिर इतने कम अंकों के लिए फेरबदल की कवायद क्यों की गई। सीबीआई के पास न इसका जवाब है न ही वह इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई साक्ष्य जुटा पाई है। पहले हुई पुलिस जांच में भी इसका खुलासा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


2002-03 में प्रदेश में सिविल पुलिस, पीएसी और इंटेलिजेंस के 253 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती परीक्षा हुई थी। बाद में आरोप लगे कि लिखित परीक्षा के अंकों में फेरबदल कर अपात्र चहेते अभ्यर्थियों के अंकों को बढ़ा दिया गया है और पात्र अभ्यर्थियों के अंकों को कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) अजय कुमार ने अगस्त, 2004 में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार शुक्ला के सहयोग से पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कर पुलिस महानिदेशक को जांच रिपोर्ट सौंपी।

इसमें वीरेंद्र सिंह और रामवीर सिंह के दो-दो अंक बढ़ाए जाने का मामला सामने आया। वीरेंद्र सिंह ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कुल 444 अंक हासिल किए थे, जिसे बढ़ाकर 446 किया गया। रामवीर सिंह को 412 अंक मिले थे, जिसे बढ़ाकर 414 किया गया। इसके बाद भी इन दोनों का चयन नहीं हुआ।


न तो पुलिस जांच में इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई साक्ष्य मिला न ही सीबीआई इनके खिलाफ कोई साक्ष्य जुटा पाई है। सीबीआई भी यह नहीं बता पाई कि इन दोनों के दो-दो अंक क्यों बढ़ाए गए जबकि उन्हें इसका लाभ ही नहीं मिलना था। चार्जशीट में भी सीबीआई ने अधिकतर वे ही तथ्य पेश किए हैं जो पुलिस जांच में पहले ही सामने आ चुके थे।

28 अक्तूबर से शुरू होगी गवाही
सीबीआई की विशेष अदालत में 28 अक्तूबर से दारोगा भर्ती घोटाले में गवाही शुरू हो जाएगी। सीबीआई ने इस प्रकरण में 54 गवाह बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed