फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sapna became a wine smuggler to get wealth

महिला ने इतनी शराब 'गटकी' कि चार बार लगा गुंडा एक्ट

Fri, 13 Sep 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
sapna became a wine smuggler to get wealth

गरीबी की दहलीज पर खड़े होकर सपना ने अमीरी का ख्वाब देखा था। इसे हकीकत में बदलने के लिए जरायम की दुनिया में पहुंची और देखते-देखते शराब तस्करी की माहिर हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें, आरोपियों को छोड़, पीड़ितों पर 'बरसी' पुलिस
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। तीन साल की क्राइम हिस्ट्री में उस पर चार बार गुंडा एक्ट लगा है। ऋषिकेश के जाटव बस्ती की रहने वाले रामकुमार की पत्नी सपना के खिलाफ पुलिस ने 2010 में गुंडा एक्ट लगाने की जिलाधिकारी से सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी


इसी साल सपना ने जरायम की दुनिया में पहला कदम रखा था। देखते-देखते उस पर दस मुकदमे लग गए। इनमें एक गुंडा एक्ट भी था। एक मामला धोखाधड़ी का था बाकी आठ शराब तस्करी के थे। ऋषिकेश कोतवाली के अलावा उसके खिलाफ डोईवाला, रायवाला आदि क्षेत्रों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ें, केदारबाबा का हुआ 'महाभिषेक'

पुलिस का कहना है कि प्रांत के बाहर भी सपना का शराब तस्करी का नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक सपना में 2011 में एक गुंडा एक्ट समेत बारह मुकदमे लगे। 2012 में तेरह मुकदमे में दो गुंडा एक्ट लगे। इस साल सपना के खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए हैं। ये शराब तस्करी के हैं।

सपना पर अधिकांश मामले शराब तस्करी के ही लगे हैं। सपना के अलावा जाटव बस्ती के ही मनोज उर्फ अतुल, संतोष, अभिमन्यु और मनोज के खिलाफ शराब तस्करी के मामले हैं। जिलाधिकारी पुरुषोत्तम ने उन्हें तीन माह के लिए जिला बदर किया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed