फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saint arrested in rape.

दुराचार के आरोप में कथित संत दबोचा

Sat, 13 Feb 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 13 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
saint arrested in rape.

रेप के एक मामले में फरार चल रहे पंजाब के एक कथित संत को गाजियाबाद पुलिस ने हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र सेगिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने के एसआई संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम शुक्रवार को खड़खड़ी चौकी पहुंची। गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी कि रेप के मामले में फरार चल रहा एक कथित संत की लोकेशन हरिद्वार में मिली है।
विज्ञापन


लोकेशन के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई की मदद से कथित संत को दूधाधारी चौक के पास से दबोचा और अपने साथ ले गई। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने बताया कि कथित संत का नाम अमरदास निवासी गांव भिटटीवाला डब्बावली फरीदकोट पंजाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ नवंबर में एक महिला ने गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। आरोपी हरिद्वार में एक आश्रम में छिपा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed