{"_id":"598597fc4f1c1b9b6d8b45f6","slug":"sainik-fight-with-a-wife-then-with-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी की पत्नी से लड़ाई, जब पुलिस ले जाने लगी तो फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्यकर्मी की पत्नी से लड़ाई, जब पुलिस ले जाने लगी तो फाड़ दी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Sat, 05 Aug 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्यकर्मी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब मामले में पुलिस सैन्यकर्मी को ले जाने लगी तो उसने आंव देखा न तांव पुलिसवालों को ही पीट दिया और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बूचड़ी फाटक निवासी एक सैन्यकर्मी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी का आरोप था कि पति नशे में धुत्त होकर मारपीट करता है।
विज्ञापन
पत्नी ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की। इसके बाद दो चीता पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी आरोपी सैन्यकर्मी को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली आने लगे। इस दौरान लालकुर्ती के पास ही सैन्यकर्मी ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक से उतरते ही उसने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।