{"_id":"5814ccb64f1c1b6779bc227e","slug":"robbery-with-nurse-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन पर चाकू लगा लूटे नर्स से नगदी और जेवर, तीन धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन पर चाकू लगा लूटे नर्स से नगदी और जेवर, तीन धरे गए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात चाकू की नोक पर कुछ बदमाश एक नर्स से नगदी समेत जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद डरी सहमी नर्स ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाकर महिला समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से लूटे हुए जेवरात और नगदी बरामदगी दिखाते हुए पुलिस ने लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि इन तीनों ने ही नर्स से लूटपाट की थी। जो रिश्ते में पति-पत्नी और साले लगते हैं। इस मामले को पुलिस अगले दिन तक दबाकर रखी।
डालनवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि शुक्रवार देर रात दीपा करोज पुत्री शाही राम निवासी ग्राम कटेर पोस्ट ऑफिस पोसना जिला कल्लू हिमाचल प्रदेश हाल पता नर्स फोर्टिस हॉस्पिटल कर्जन रोड ने डालनवाला में आकर सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा, पर्स, मोबाइल व छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान चला लुटेरों को धर दबोचा
पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर इंदर रोड से रात करीब 11 बजे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मोबाइल, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा, 3150 रुपये नगद व एक चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों कि पहचान नैंसी पाल (28) पत्नी रोहित पाल निवासी मकान नंबर 2540 श्रीनगर कॉलोनी, जगधरी यमुनानगर हरियाणा, रोहित पाल पुत्र नोयल पाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी एमडीडीए, जैकब मेसी पुत्र सुशील कुमार निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
ऐसे दिया घटना को अंजाम
नैंसी भी इसी अस्पताल में नर्स है और दीपा करोज से ठीक ठाक जान पहचान है। इस वजह से दीपा ने नैंसी को अपनी अंगूठी को छोटी कराने के लिए तीन दिन पूर्व बात की थी। शुक्रवार को नैंसी ने दीपा को बताया कि उसकी एक ज्वेलर से जान पहचान है, वहां चलकर अंगूठी छोटी करा लेंगे। रात आठ बजे के करीब दीपा और नैंसी दोनों अस्पताल से पैदल ज्वेलर्स के यहां जाने के लिए निकले। आरोप है कि वेल्हम गर्ल्स स्कूल के चौराहे पर एक व्यक्ति पीछे से आया और गर्दन पर चाकू रखकर उसके गहने, मोबाइल और पैसे लूट लिए। दिखावे के लिए व्यक्ति ने नैंसी से भी अंगूठी, पर्स, मोबाइल लूट फरार हो गया। गिरफ्तारी के दौरान नैंसी, रोहित और जैकब साथ थे। पुलिस का दावा है कि इन तीनों ने स्वीकार किया है कि लूट इन्होंने की।