{"_id":"f42c6cbf4902a5b7b4431a15ecc1856d","slug":"robbery-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर पीछाकर ठेकेदार को मारी गोली, चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर पीछाकर ठेकेदार को मारी गोली, चार लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सिडकुल स्थित रिकवरी कंपनी में मजदूरों को वेतन बांटने से जा रहे लेबर ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। देर रात बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
चलती बाइक पर मारी गोली
जानकारी के अनुसार मुकेश राय लेबर ठेकेदार हैं। मंगलवार रात को करीब सवा दस बजे वह दूसरी शिफ्ट में काम करने वाले अपने मजदूरों को वेतन देने के लिए शिवालिक नगर से कंपनी के लिए बाइक से निकले। किरबी चौक के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बदमाशों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया। गोली ठेकेदार के हाथ पर लगी और नीचे गिर गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं एसएसपी
बदमाश उनसे चार लाख रुपये का पैकेट छीनकर फरार हो गए। ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
मौके पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल भी पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाया। देर रात को कोई बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।